ramcharitmanas
✕

UP Board UPMSP 12th Result 2021: उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (16:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है।

विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.gov.in पर देख सकते हैं। कोविड के चलते परीक्षा रद्द होने के कारण बोर्ड ने इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

10वीं का रिजल्ट 99.53 फीसदी : इस साल 10वीं में पास होने वाले विद्यार्थियों को परसेंटेज 99.53 फीसदी रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में करीब 16 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 83.31 फीसदी रहा था।
 
बोर्ड की जानकारी के मुताबिक 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए करीब 30 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 10वीं बोर्ड का रिजल्ट भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

इस साल कोरोना की वजह से परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। वहीं परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का विकल्प भी इस बार नहीं मिलेगा। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र हैं। 
 
इस तरह तैयार हुआ रिजल्ट : इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट 9वीं के 50% अंकों, 10वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा के 50% अंकों और 30% के आंतरिक मूल्यांकन में मिले वास्तविक अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है। 
 
12वीं का रिजल्ट हाईस्कूल के कुल अंकों के औसत का 50%, 11वीं के 40% और 12वीं प्री-बोर्ड के 10% को जोड़कर तैयार किया गया है। 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन व 12वीं में प्रैक्टिकल के वास्तविक अंक जोड़े गए हैं। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख