shradh paksha
✕

यूपी बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

Updated: शनिवार, 18 जून 2022 (15:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल छात्राओं का प्रदर्शन, छात्रों के मुकाबले कहीं बेहतर रहा है। टॉप 10 में 7 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 85.25 प्रतिशत रहा।
 
यहां यूपी बोर्ड के सभागार में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी करते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डाक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि परीक्षा में कुल 11,69,488 छात्र और 10,53,257 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
 
उन्होंने बताया कि कानपुर नगर के प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहें, जबकि मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरे और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
 
कन्नौज के अनिकेत शर्मा 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, कानपुर नगर की पलक अवस्थी 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें, प्रयागराज की आस्था सिंह 97.17 अंकों के साथ छठे, सीतापुर की एकता वर्मा 97 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें, राय बरेली के अथर्व श्रीवास्तव 97 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें, कानपुर नगर की नैंनी वर्मा नौवें और वहीं की प्रांशी द्विवेदी दसवें स्थान पर रहीं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख