Hanuman Chalisa

यूपी ATS को बड़ी सफलता, 15 अगस्त से पहले आतंकी गिरफ्तार, वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2022 (13:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटीएस के हाथों में रविवार को बड़ी सफलता लगी है जहां एटीएस ने कुछ दिन पहले सहारनपुर में आतंकवादी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में उसके अन्य कई साथियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद एटीएस कानपुर व फतेहपुर के बीच से आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है।
 
वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला ये आतंकी फतेहपुर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में पिछले काफी समय से रह रहा था। उसका कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद समेत कई आतंकी संगठनों से बताया गया है।
 
उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि फतेहपुर से गिरफ्तार आतंकी सैफुल्ला ने बताया है कि वह सहारनपुर में पकड़े गए नदीम को जानता है। वह दोनों आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के लिए काम करते हैं।
 
वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर सैफुल्ला अबतक नदीम समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई आतंकियों को 50 आईडी बना कर दे चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक मैसेंजर, वाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से कनेक्ट हुआ था। एटीएस के मुताबिक सैफुल्ला जेहादी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में वायरल करता था।
 
वीडियो में वह जेहाद के लिए दूसरों को प्रेरित करता था। एटीएस ने उसके पास से मोबाइल फोन, चाकू बरामद किया है। गौरतलब है कि नूपुर शर्मा की हत्या करने की साजिश रचने के मामले में सहारनपुर से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद और तहरीक ए तालिबान, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मोहम्मद नदीम को रिमांड मजिस्ट्रेट अंकिता शर्मा की अदालत में पेश किया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
 
यूपी एटीएस की टीम ने नदीम को सहारनपुर से शुक्रवार को पकड़ा था। पूछताछ में उसने नूपुर शर्मा की हत्या का काम मिलने और संगठन से जुड़े आतंकियों के नाम बताए थे। उसने स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की साजिश की भी जानकारी दी थी। एटीएस को उसके पास आईईडी और बम बनाने की जानकारी वाली सामग्री भी मिली थी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख