suvichar
✕

UP Board 12th Exam : यूपी में रद्द हुई परीक्षा, 500 रुपए में बिक रहा था हल किया हुआ अंग्रेजी का पेपर

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (20:25 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12 की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई। सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
 
परीक्षा बुधवार को दोपहर दो बजे से होनी थी। मामले की पुष्टि करते हुए अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने बताया, कि राज्य के 24 जिलों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंग्रेजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।
 
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन जिलों के जिलाधिकारियों को छात्रों को परीक्षा रद्द होने के बारे में सूचित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अगर छात्र पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं तो वे अपने-अपने घर लौट जाएं।
 
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी है।
इस बीच, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और हल किया हुआ पत्र सोशल मीडिया पर कथित रूप से लीक हो जाने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
 
जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी, बिल्थरारोड के साथ पुलिस उपाधीक्षक, रसड़ा और जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच टीम गठित की है।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख