suvichar
✕

उन्नाव केस, लड़की ने नहीं किया प्रेम का इकरार तो पिलाया कीटनाशक मिला पानी

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (23:50 IST)
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार देर शाम खेत में अचेत मिली 3 दलित किशोरियों में से दो की मौत और एक के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना एक तरफा प्रेम प्रसंग का अंजाम थी।
 
पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने असोहा थाने में पत्रकारों को बताया कि घटना में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से खाली जहरीली पानी की बोतल और जहर का रैपर बरामद किया गया है। असोहा थाने में दर्ज मुअसं-29/21 धारा 302/201 आईपीसी के संबध में उन्होंने बताया कि तीन लड़कियों को जहर दिया गया था, जिसमें दो लडकियों की मृत्यु हो गई थी, जबकि एक लडकी का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में अभियुक्त विनय कुमार उर्फ लम्बू और राजू (काल्पनिक) को गिरफ्तार किया गया है। राजू नाबालिग है। 
 
उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को थाना असोहा पर बबुरहा मजरा पाठकपुर निवासी सूरज रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहनें बरसीन काटने के लिए खेत में गई थीं जो देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, खोजबीन करने पर सरसों के खेत में पड़ी हुई मिली थीं। इसी प्राथमिकी के आधार पर ही 302/201 आईपीसी बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
 
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी : उन्‍होंने बताया कि इस घटना के अनावरण में रेंज टीम लखनऊ तथा स्वाट/सर्विलांस टीम उन्नाव को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम को शुक्रवार को गांव के एक मुखबिर से मिली सूचना मिली कि पाठकपुर के निवासी विनय कुमार उर्फ लम्बू और राजू (काल्पनिक) घटना के समय घटना स्थल पर मौजूद था, जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने से घटना का खुलासा हो सकता है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक असोहा व पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ की सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए पाठकपुर तिराहे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था।
 
एकतरफा प्रेम : थाने पर विनय ने बताया कि उसका खेत बबुरहा गांव में है, जहां एक किशोरी अक्सर अपनी चचेरी बहनों के साथ खेत आया करती थी, जिससे उसे एकतरफा प्रेम था। युवक उससे बात करने का प्रयास करता था तथा अपने प्रेम का प्रस्ताव रखता था मगर वह मना कर देती थी। अभियुक्‍त ने बताया उसने कई बार किशोरी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रख रहा था मगर वह हर बार मना कर देती थी। जिसके कारण आक्रोशित था और किशोरी को मारने का मन बना लिया था।
 
पहले नमकीन खिलाई फिर कीटनाशक वाला पानी पिलाया : विनय ने बताया कि घटना वाले दिन वह घर से पानी की बोतल में गेहूं में रखे जाने वाला कीटनाशक मिलाकर लाया था। साथ ही दोस्त से नमकीन मंगाकर अपने खेत पर आया। जहां पहले से तीनों लड़कियां बरसीन काट रही थीं। विनय ने उन्हें बुलाकर नमकीन खिलाया, फिर जब लड़कियों ने पानी मांगा तो तो उसने किशोरी को बोतल दे दी। किशोरी ने पानी पिया और बाद मे उसकी चचेरी बहनो ने भी पानी पी लिया। जब वे लोग बेहोश होकर गिर गईं तब दोनों मौके से भाग निकले थे। 
 
आईजी ने बताया कि परिजनो की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपियों के विरुद्ध 302 और 201 में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक सवाल के जवाब में बताया विवेचना चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि सीडीआर एनालिसिस में अभियुक्‍त की लोकेशन घटनास्‍थल पर मिली थी। अभियुक्‍त विनय ने खुद ही बताया कि उसने लड़की से मोबाइल नम्‍बर मांगा था, लेकिन उसने नहीं दिया था और झिटक दिया था। अभियुक्‍त विनय धानुक जाति का है और दूसरा रैदास है।
 
उन्‍होंने बताया कि तीनों लड़कियों की फोटो दिखाने पर अभियुक्‍त विनय ने बताया कि जिस लड़की का इलाज चल रहा है, उससे उसे एक तरफा प्‍यार था। जोर-जबरजस्‍ती जैसी बात उसने पूछताछ में नहीं बताई। इससे लगता है कि नाराजगी का कारण यही था। उसने बताया कि लड़कियां और अभियुक्‍त रोज ही साथ बैठकर गपशप करते थे। दोनों के बीच दोस्‍ताना संबध थे। इसी विश्‍वास में उस दिन लड़कियों ने उसके द्वारा दी गई नमकीन खाई और पानी पिया था। घटना में किसी अन्‍य के शामिल होने की संभावना नहीं है।
 
फॉरेंसिक टीम को अभियुक्‍त के द्वारा प्रयोग की जाने वाली सिगरेट का पैकेट घटनास्‍थल के पास से बरामद किया गया था। जिलाधिकारी रवीन्‍द्र कुमार ने बताया कि इस घटना में मृत किशोरियों के परिजनों को मुख्‍यमंत्री सहायता कोस से सहायता राशि के रूप में 5-5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं तथा घायल किशोरी के संपूर्ण इलाज का खर्च वहन करने के साथ ही उसके परिजनों को भी 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख