manglik dosh calculator
✕

यूपी के बाराबंकी में खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (10:18 IST)
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया। इसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे।
 
इस घटना में घायल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों में से 2 को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी 8 का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
 
बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

केजरीवाल की रैली से ठीक पहले मोगा में बड़ा हादसा! तेज धमाके के साथ फटी कॉफी मशीन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

अगला लेख