1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. road accident
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 जून 2021 (11:00 IST)

आगरा में हुआ भीषण हादसा, सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

आगरा। आगरा में टायर फटने के बाद इनर रिंग रोड पर देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे इसमे 6 लोग अंदर ही फंस गए। स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा इन सभी को निजी अस्पताल में पहुंचाया। तब तक 4 की मौत हो चुकी थी। गंभीर 2 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में 3 ताजगंज और 1 सदर क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी युवा हैं और रात में जन्‍मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

 
गत रात रात 12 बजे इनर रिंग रोड पर रहनकला टोल प्लाजा से आगरा की ओर तेज रफ्तार स्कार्पियो जा रही थी। थोड़ी ही दूर चलने पर गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार 6 लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोस्‍त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्‍कॉर्पियो से गए थे और लौटते वक्‍त यह हादसा हुआ है।
ये भी पढ़ें
CoronaVirus India Update : नए कोरोना मरीजों की संख्या फिर 50000 पार, 1358 की मौत