सम्बंधित जानकारी
- टीकाकरण में बड़ी गिरावट, 24 घंटों में लगी 53.4 लाख खुराक, 1 दिन पहले दी थी 86.16 लाख वैक्सीन
- Delta Plus Variant: खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट से आएगी कोरोना की तीसरी लहर? ऐसे सारे सवालों पर एक्सपर्ट के जवाब
- राहुल गांधी के श्वेतपत्र का क्या मतलब है… सरकार को शाबासी, संदेश या नसीहत?
- मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जाने के संकेत, बोले शिवराज, तीसरी लहर में लॉकडाउन की नौबत नहीं
- COVID-19 : पाकिस्तान में Corona से मृतकों का आंकड़ा 22 हजार के पार
वैक्सीनेशन पर चिदंबरम का आरोप, रिकॉर्ड बनाने के लिए की गई जमाखोरी
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने वैक्सीनेशन पर 21 जून को देशभर में हुए रिकॉर्ड टीकाकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए जमाखोरी की गई।
चिदंबरम ने दावा किया कि रविवार को टीकों को जमा किया गया और सोमवार को टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया, लेकिन इसके अगले दिन फिर से पुरानी स्थिति रही। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मोदी सरकार को औषधि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल सकता है।
पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'रविवार को जमा करो, सोमवार को टीकाकरण करो और फिर मंगलवार को उसी स्थिति में लौट आओ। यही एक दिन में टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के पीछे का राज है।'
रविवार को जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाएं और मंगलवार को लंगड़ाकर वापस लौट जाएं। "एक दिन" के टीकाकरण के विश्व "रिकॉर्ड" के पीछे यही रहस्य है।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) June 22, 2021
मुझे यकीन है कि इस "करतब" को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलेगी!
चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि इस कदम को गिनीज बुक में स्थान मिलेगा। कौन जानता है कि मोदी सरकार को औषधि का नोबेल पुरस्कार मिल जाए। मोदी है तो मुमकिन है को अब मोदी है तो मिरैकल है पढ़ा जाना चाहिए।'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को देश में कोरोना वैक्सीन की 53.4 लाख से अधिक खुराक दी गईं। इससे एक दिन पहले देश में टीके की रिकॉर्ड 86.16 लाख खुराक दी गई थी।
