Daily Horoscope
✕

घर के आंगन में बर्तन मांज रही महिला पर बाघ का हमला, मौत

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (12:54 IST)
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में जिम कार्बेट बाघ अभयारण्य (Jim Corbett Tiger Reserve) के निकट कालागढ़ इलाके में घर के आंगन में बर्तन मांज रही एक महिला पर बाघ ने हमला (Tiger attacks) कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।

ALSO READ: डॉ. मोहन सरकार ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कालागढ़ क्षेत्र में वर्कचार्ज कालोनी निवासी नितिन की 22 वर्षीय पत्नी टीना बुधवार रात घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी पीछे से दीवार फांदकर आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में देश के 20 फीसदी बाघ,अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, वन कर्मियों का किया सम्मान
 
उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर आए परिजन के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल टीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाघ अभयारण्य के उपनिदेशक डी. नायक के अनुसार गश्ती दल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख