sawan somwar

किसान आंदोलन में शामिल राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (09:01 IST)
गाजियाबाद। यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में शामिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को 26 दिसंबर की शाम जान से मारने की धमकी मिली है। टिकैत को जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर की कॉल से आई है। 
ALSO READ: किसानों ने गेंद सरकार के पाले में डाली, 30 को हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च
राकेश टिकैत के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को बिहार का बताया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह तरह-तरह की बयानबाजी कर बड़े लीडर बन गए हैं। तुम्हें हथियारों की जरूरत है क्या? बताओ कितने हथियार भिजवाने हैं, तुम्हें मारने का प्लान है।
ALSO READ: सिंघू बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में पतंगबाजी, बच्चों ने भी थामे पोस्टर
हालांकि टिकैत की ओर से गाजियाबाद के कप्तान से शिकायत की है, जिसकी जांच चल रही है। राकेश टिकैत को धमकी मिलने केबाद कौशांबी थाने में उनके सहायक अर्जुन बालियान ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। पुलिस ने IPC की धारा 507 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वही टिकैत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टिकैत के निजी सहायक अर्जुन बालियान ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात कॉलर ने किसान नेता को जान से मारने की धमकी दी।
 
उन्होंने कहा कि शिकायत में उल्लेखित फोन नंबर को सर्विलांस पर डाला गया है और फोन करने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। फोन कॉल शनिवार शाम को आई थी। 
 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

अगला लेख