suvichar

नोएडा : करोड़ों की चोरी, 6 चोर गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (10:51 IST)
नोएडा। करोड़ों रुपए के काला धन तथा सोना चोरी के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 6 बदमाशों से शनिवार सुबह आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना सेक्टर 39 पहुंचकर गहन पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 10 महीना पहले चोरों ने करीब 40 किलो सोना तथा 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी की थी। लेकिन वे चोरी का माल वहीं छोड़कर चले गए।
 
उन्होंने बताया कि फ्लैट मालिक ने गोपाल नामक एक व्यक्ति को अपने काले धन की सुरक्षा के लिए तैनात किया था। गोपाल ने पूर्व में हुई इस चोरी का फायदा उठाकर अपने अन्य साथियों की मदद से फ्लैट में रखा करोड़ों का काला धन और सोना चुराने की साजिश रची। 10 माह पूर्व हुई इस चोरी में नोएडा और गाजियाबाद के चोर शामिल थे, जिन्होंने चोरी के माल का बंटवारा कर लिया। काफी दिन तक मामले में कोई हलचल नहीं हुई।
 
डीसीपी ने बताया कि चोरों के बीच धन के बंटवारे के विवाद की भनक पुलिस के मुखबिरों को लगी, जिनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि फ्लैट मालिक राममणि पांडे तथा कृष्लय पांडे के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा के कुछ जगहों पर भी मामला दर्ज है। पुलिस को शक है कि यह रकम व सोना कई बड़ी कंपनियों को ब्लैकमेल कर हासिल की गई है।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान अरुण, राजन, जय सिंह, नीरज, अनिल तथा बिन्टु शर्मा के रूप में हुई है। इनके चार साथी सिन्तल, पंकज, गोपाल व सन्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 13 किलो सोना तथा एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के कागजात, 57 लाख रुपए नकद मिला है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख