biodatamaker

Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (10:13 IST)
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के नवनिर्मित रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान श्री राम का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सूर्य तिलक का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु का सूर्य तिलक।’’ट्रस्ट ने श्री रामलला के अभिषेक की तस्वीरें भी शेयर  की हैं।
 
रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए मंदिर में आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने पीटीआई  को बताया, ‘‘भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक अपराह्न 12 बजे शुरू हुआ और यह लगभग चार मिनट तक रहा।’’ 
ट्रस्ट के मीडिया सेंटर ने भी सूर्य तिलक का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया है।
ALSO READ: क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा
ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि जैसे ही भगवान भास्कर (सूर्य) की प्रखर किरणें श्री रामलला के माथे पर पड़ीं, भगवान के समक्ष उपस्थित भक्त खुशी से नाच उठे। भक्तों ने इस क्षण का स्वागत किया। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सके उन्होंने अपने स्थानों से ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा।’’
बयान के मुताबिक श्री रामलला के माथे तक सूर्य भगवान का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल अंतिम प्रयास किया गया। यह कार्य एक बार पहले भी हो चुका है, इसलिए इस बार कोई समस्या नहीं हुई। ऊपरी मंजिलों पर लगातार निर्माण कार्य होने के कारण कुछ समस्याएं थीं। इस बार धनिया के प्रसाद के साथ-साथ फलों के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया।  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख