Hanuman Chalisa
✕

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची टीम, मुस्लिमों ने की नारेबाजी, सुरक्षा सख्‍त

Updated: शुक्रवार, 6 मई 2022 (15:49 IST)
वाराणसी। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू हुआ। जैसे ही सर्वे के लिए 15 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची, मुस्लिम पक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम ‍किए गए हैं।
 
कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी व अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए अजय कुमार मिश्र एडवोकेट को सर्वे कमिश्नर नियुक्त कर 10 मई को रिपोर्ट मांगी है।
 
वर्ष 2019 में दीवानी न्यायाधीश की अदालत में विजय शंकर रस्तोगी ने स्वयम्भू भगवान विश्वेश्वर काशी विश्वनाथ की ओर से वाद मित्र के रूप में आवेदन दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद, विश्वेश्वर मंदिर का एक अंश है। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके अनुरोध पर विचार करते हुए परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण के आदेश दिया है।
 
इस सर्वेक्षण में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षेण (ASI) के 5 विख्यात पुरातत्ववेत्ताओं को शामिल करने का आदेश दिया गया है जिसमें दो अल्पसंख्यक समुदाय के पुरातत्ववेत्ता शामिल रहेंगे।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख