sundarkand
✕

मथुरा में खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 3 साल के मासूम बच्चे की जान

घर के बाहर खेलते समय खूंखार आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को अकेला पाकर घेर लिया और कुछ ही पलों में उसे लहूलुहान कर दिया

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (12:48 IST)
Stray dogs kill 3 year old child: उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में आवारा कुत्तों (stray dogs) ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे (3 year old child) को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कोसीकलां शहर की ईदगाह कॉलोनी की है, जहां बुधवार को घर के बाहर खेलते समय खूंखार आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को अकेला पाकर घेर लिया और कुछ ही पलों में उसे लहूलुहान कर दिया।
 
उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मृत्यु : प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत यह सूचना बच्चे के परिजनों को दी। वे उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मृत्यु हो गई।ALSO READ: कुत्ते की दहशत ने ली उज्जैन में एक 7 वर्षीय मासूम की जान, लोगों ने किया प्रदर्शन
 
छाता के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि कस्बे के दिल्ली गेट मोहल्ला स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी सोफियान (3) बुधवार को अपराह्न 3 बजे के करीब घर के बाहर खेल रहा था, तभी कहीं से लड़ते हुए आए कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले गए तथा बुरी तरह उस पर टूट पड़े।ALSO READ: बेंगलुरु में सुबह की सैर के दौरान आवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
 
उन्होंने बताया कि जब गली के ही कुछ बच्चों ने यह दृश्य देखा तो दौड़कर उसके घरवालों को बताया। वे सभी सन्न रह गए। उन लोगों ने भागकर कुत्तों को डंडे से मारकर भगाया, लेकिन तब तक वे बच्चे को बुरी तरह से घायल कर चुके थे। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह कुत्तों के दांत एवं पंजों से बने जख्म थे।ALSO READ: सिर्फ कुत्ते नहीं इन 4 जानवरों के काटने से भी होता है Rabies, जानें कैसे करें इससे बचाव
 
परिजन मासूम सोफियान को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब घायल बच्चे को मथुरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

अगला लेख