Daily Horoscope
✕

Maharajganj : माता का डोला निकालते समय हंगामा, पत्थरबाजी, 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (22:35 IST)
उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले में उस समय हंगामा हो गया जब दुर्गा पूजा पंडाल से माता का डोला निकाला जा रहा था। माता का डोला निकालते समय सभी श्रृद्धालु भजनों पर झूम रहे थे, तभी अचानक से गैरसमुदाय के एक व्यक्ति ने लहराते हुए भगवा को डंडे से खींचकर तोडमोड़ कर फेंक दिया और पत्थरबाजी भी की गई। इससे नाराज होकर हिन्दू समुदाय विरोध पर आ गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए 17 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।
 
महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित मिश्रवलिया गांव में हर वर्ष दुर्गा नवमी पर माता का डोला निकाला जाता है। इसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते है। जानकारी के मुताबिक बीती शुक्रवार को मिश्रावलिया गांव से संध्या के समय शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल से  डोला उठाया गया।

यह डोला पूरे गांव के भ्रमण के बाद बैठवालिया होते हुए शिव मंदिर पर आकर समाप्त होता है। शिल मंदिर से डोला गांव में घूमने के लिए आगे बढ़ते हुए मुस्लिम मौहल्ले की नूरी जामा मस्जिद का पास पहुंचा तो कुछ युवक मस्जिद की छत और सीढ़ियों से डोले को देख रहे थे, तेज आवाज मे भजनों पर झूमते गाते भक्त भाव-विभोर दिखाई पड़ रहे थे, हाथों में सनातन धर्म पताका लहराई जा रही थी। तभी मस्जिद की सीढ़ियों पर खड़े एक शख्स से भगवा झंडे को खीचते हुए फेंक दिया।
ALSO READ: Baba Siddique Case : गिरफ्तार आरोपी का रहा है आपराधिक अतीत, 11 साल पहले परिवार ने तोड़ लिया था रिश्ता
इसके बाद सनातन पथ के लोगों ने इसका विरोध किया तभी मस्जिद की तरफ से पत्थर चलने लगे। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, कुछ लोग डर के मारे घरों में छुप गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद कुछ लोग भी चोटिल हुए। मौके पर पहुंच कर तहसीलदार ने बामुश्किल से मौके पर स्थिति को संभालते हुए शांत किया, जिसके बाद उपद्रवियों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

Top News 4 November : दिल्ली की हवा जहरीली, US मिड टर्म इलेक्शन, राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, कहां किसने मारी बाजी?

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

अगला लेख