ramcharitmanas
✕

UP: सौतेले पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (10:45 IST)
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी 2 सौतेली बेटियों और पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौतेले पिता की पिटाई से 2 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बा स्थित नवादा मोहल्ला निवासी मुन्ना की 5 महीने पहले शाइस्ता बेगम नामक महिला से शादी हुई थी। शाइस्ता की उसके पूर्व पति से 2 बेटियां- मन्नत (2 साल) और मंतशा (साढ़े 3 साल) थीं।
 
गुनावत के अनुसार मुन्ना ने गुरुवार रात नशे की हालत में शाइस्ता और दोनों बच्चियों को बुरी तरह से पीटाजिससे मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिटाई से शाइस्ता और मंतशा बुरी तरह से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। गुणावत ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख