dharma sangrah
✕

UP Crime News: सौतेली मां की बर्बरता, 7 साल की बच्ची की कर दी गला दबाकर हत्या

Updated: शनिवार, 21 जनवरी 2023 (13:29 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सौतेली मां द्वारा 7 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की 7 वर्षीय बेटी रश्मि की हत्या कर दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम ने अपनी पत्नी भारती (32) के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में भारती ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। अग्रवाल के मुताबिक पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. तेजवीर सिंह ने वादी घनश्याम के हवाले से घटना के संदर्भ में बताया कि उसकी पहली पत्नी की 3 साल पहले मौत हो गई थी और तब उसकी बेटी रश्मि 4 साल की ही थी। रश्मि के बेहतर पालन-पोषण लिए उसने भारती से शादी की। भारती के पहले पति से 2 बेटे थे जिन्हें घनश्याम ने पिता के तौर पर अपना लिया।
 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद जब घनश्याम घर लौटा तो रश्मि नहीं दिखी। उसने भारती से रश्मि के बारे में पूछा जिसने बताया कि वह कमरे में सो गई है। पुलिस के मुताबिक घनश्याम ने जब कमरे में जाकर रश्मि का हाथ पकड़कर उठाया तो वह नहीं उठी। बीमार समझकर वह रश्मि को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार शाम को रश्मि का शव दफनाने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले गांव की महिलाओं ने उसके गले पर निशान देखे और आंखें भी चढ़ी हुई पाईं जिससे उन्हें शक हुआ। उधर भारती का रश्मि के प्रति खराब व्यवहार भी किसी से छिपा नहीं था इसलिए थोड़ी ही देर में गांव में हत्या की चर्चा फैल गई।
 
उन्होंने बताया कि लोग अंत्येष्टि के लिए निकले ही थे कि क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर श्रवण यादव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक रश्मि की सौतेली मां भारती को थाने ले जाया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर भारती ने स्वीकार किया कि घनश्याम उसके बच्चों से ज्यादा ध्यान रश्मि का रखता था इसके चलते उसने रश्मि की हत्‍या कर दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख