biodatamaker
✕

30 साल पूर्व चोरी हुई भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति कुएं में मिली

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (13:56 IST)
बांदा (यूपी)। बांदा शहर के राम-जानकी मंदिर से कथित तौर पर 30 साल पूर्व चोरी हुई भगवान श्रीकृष्ण की खंडित अष्टधातु की मूर्ति मवई बुजुर्ग गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान मजदूरों को मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
ALSO READ: शनि शिंगणापुर : शनि भगवान की स्वयंभू मूर्ति,शिला का चमत्कार आपको हैरान कर देगा
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि मवई बुजुर्ग ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशोर की सूचना पर गांव के अवस्थी कुएं से मूर्ति बुधवार को निकाली गई है। उन्होंने बताया कि वह मूर्ति भगवान श्रीकृष्ण की है और उसके दाहिने हाथ का हिस्सा खंडित है। कुछ स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मूर्ति अष्टधातु की है और 30 साल पहले शहर के प्रागी तालाब स्थित राम-जानकी मंदिर से चोरी हुई थी।
 
सिंह ने कहा कि चोरी से संबंधित दर्ज प्राथमिकी खंगाली जा रही है और मूर्ति अष्टधातु की है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशोर ने बताया कि अवस्थी कुएं की सफाई की जिम्मेदारी ठेके पर अजय सिंह नामक व्यक्ति को ग्राम पंचायत से दी गई थी। 2-3 दिन पहले मजदूरों को सफाई करते हुए यह मूर्ति मिली और इसके बंटवारे को लेकर मजदूरों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
 
उन्होंने बताया कि विवाद होने पर मूर्ति मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई थी और फिर पुलिस ने कुएं से मूर्ति बरामद की। करीब 15 किलो की यह मूर्ति अष्टधातु की बनी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए हो सकती है। (भाषा)  (सांकेतिक चित्र)
 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख