Daily Horoscope
✕

SP सांसद आजम खान की स्थिति चिंताजनक, काबू में हैं हालात

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (17:49 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी। मेदांता अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक आजम (72) के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाए जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है, आज भी उनको 5 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है।
 
उनको वार्ड में क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है। उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
 
गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को पिछली 9 मई को कोविड-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

अगला लेख