Daily Horoscope
✕

Video: घर से भागी बहन की मुंहबोले भाई ने धूमधाम से करवाई शादी, पुलिस वाले बने बाराती

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (20:23 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसको सुनने के बाद भाई-बहन के रिश्ते को निभाने में एक मुंहबोले भाई ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। अपनों से नाराज होकर घर से भागी युवती को इतना प्यार दिया कि वह अपनों को भी भूल जाए। मजदूर भाई ने भी अपनी बहन की जीवन में खुशियां भरने के लिए उसकी शादी करने की ठान ली और उसके लिए लड़का ढूंढकर शादी की तैयारियां भी करने लगा।



ALSO READ: थलसेना ने जम्मू-कश्मीर में 100 फुट ऊंचा तिरंगा राष्ट्र को समर्पित किया

लेकिन इस दौरान दिक्कतों का पहाड़ उसके सामने आ गया और पुलिस मुंहबोले भाई-बहन को थाने लेकर चली आई। लेकिन जब सच्चाई पुलिस वालों को पता चली तो कानपुर देहात की पुलिस ने दोनों का साथ दिया जिससे सारी दिक्कतें मुंहबोले भाई-बहनों की खत्म हो गईं और पुलिस वालों ने युवती के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलवाया और बाद में थाना परिसर में ही बने मंदिर में युवती की शादी घरवालों की रजामंदी से बड़े ही धूमधाम के साथ करवा दी।

 
क्या है मामला? : सीतापुर में द्वितीय बटालियन पीएसी में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात राजकुमार की पुत्री शालिनी (20) करीब 3 माह पूर्व नाराज होकर घर से बहराइच चली गई थी। वहां पर मजदूरी करने वाले जनपद फतेहपुर निवासी रामगोपाल निषाद से उसकी मुलाकात हुई तो रामगोपाल निषाद ने उसकी सारी बातें सुनने के बाद उसे मुंहबोली बहन बना लिया। फिर दोनों भाई-बहन की तरह साथ में रहने लगे। कुछ दिनों के बाद रामगोपाल युवती को लेकर मंगलपुर थाना क्षेत्र के मढौली गांव निवासी दोस्त सुखराम कठेरिया के घर एक सप्ताह पूर्व आ गया। इसके बाद अपनी मुंहबोली बहन शालिनी की शादी बलाई बड़ी निवासी पिंकू यादव पुत्र लाखन सिंह के साथ तय कर दी और अपनी मुंहबोली बहन शालिनी की गोदभराई का कार्यक्रम रखा। लेकिन इस दौरान ग्रामीणों को शक हुआ कि युवती को बेचा जा रहा है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई।



ALSO READ: चिराग पासवान को लगा एक और झटका, बंगला खाली करने के लिए मिला नोटिस
 
पिता भी हुए बारात में शामिल : जिस पिता से नाराज होकर शालिनी ने घर छोड़ दिया था, उसी पिता को पुलिस ने सूचना देकर थाने बुलाया और बेटी की सूचना मिलते ही पिता राजकुमार देर रात रविवार को सीतापुर में पीएसी द्वितीय बटालियन के सूबेदार सोहराब हुसैन जवानों के साथ थाने पहुंचे। थाने में युवती के पिता राजकुमार व बलाई बड़ी निवासी पिंकू के बीच सहमति बनने पर थाने के मंदिर में विवाह करा दिया गया। इस मौके पर पीएसी कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की तरफ से भेजी गई नकद भेंट, जवानों ने 10 हजार रुपए व थाना प्रभारी राजेश यादव ने 5,100 रुपए की भेंट वधू शालिनी को दी।
 
क्या बोले अधिकारी? : एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने घरवालों से नाराज होकर घर छोड़ दिया था और मैं अपने मुंहबोले भाई के साथ रह रही थी। थाने में सहमति से युवती की शादी करा दी गई है। इस दौरान उसके पिता भी मौके पर मौजूद थे। युवती और पिता के बीच जो भी नाराजगी थी, वह अब समाप्त हो गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख