dharma sangrah
✕

झूठी आन-बान-शान की खातिर बहन की सरेआम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (12:33 IST)
मेरठ। झूठी इज्जत की खातिर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह गैरसमुदाय के युवक से प्रेम करती थी। सरेआम परिवार और पिता की झूठी आन-बान का वास्ता देकर मात्र 16 वर्षीय किशोरी का बीच सड़क पर गला दबाकर मर्डर देखकर लोग सकते में हैं। हत्या आरोपी भाई अपनी बहन से इसलिए नाराज था कि उसका प्रेम-प्रसंग गैर धर्म (हिन्दू) के युवक के साथ चल रहा था।
 
लेकिन परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था जिसके चलते वह अपनी बेटी की शादी कहीं और करना तय कर चुके थे लेकिन किशोरी उस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। उसने शादी का विरोध किया और घर से नाराज होकर निकल गई। भाई ने सड़क पर मारपीट करते हुए नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी।

ALSO READ: बांग्लादेश हिंसा : गुस्साई भीड़ ने मशहूर एक्टर शांतो खान और पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या
 
मृतका की मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस घटनाक्रम की वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी जिसमें साफ दिखाई दे रहा कि आसपास खड़े लोगों ने हत्यारे को रोकने की कोशिश नहीं की। हत्यारा भाई गला दबाने के बाद कुछ समय तक उसको पैर से दबाकर बैठा रहा।

ALSO READ: बांग्लादेश में आवामी लीग के 20 नेताओं की हत्या, होटल में जिंदा जले 24 लोग
 
वायरल वीडियो में आरोपी हसीन कह रहा है कि इसने मेरे बाप की इज्जत खराब कर दी। ये मेरे बाप को खा जाएगी। अपने परिवार और बाप की इज्जत बचाने के लिए मैंने इसे मारा है। अगर मैं इसे नहीं मारता तो हमारा बाप मर जाता। यह पहले भी 3 बार घर से भाग चुकी है। ऐसी को मारता नहीं तो क्या करता? इसने हमारे बाप की इज्जत खराब कर दी। झूठी इज्जत की खातिर एक बार फिर ने अपनों ने ही रिश्तों को मौत के घाट उतार दिया है।
 
मामला मेरठ थाना इंचौली क्षेत्र के नंगला शेखू गांव का है। यहां के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में 8 भाई-बहन हैंजिसमें से 16 वर्षीय अमरीशा का सरूरपुर गांव के रहने वाले मोहित से प्रेम चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक अमरीशा और मोहित 4 माह पूर्व घर से भाग गए थे। लड़की के परिजनों ने इसमें मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने भागे प्रेमी युगल को बरामद कर लिया था।

ALSO READ: मूक बधिर व्यक्ति की हत्या का हुआ खुलासा, पीड़ित को पीटता दिखा आरोपी
 
लड़की नाबालिग होने के चलते परिजनों को सौंप दी जबकि लड़का जेल चला गया। इसी बीच प्रेमिका प्रेमी से मिलने जेल भी जाती और जमानत के लिए लड़के के परिवार से भी मिली। कुछ दिन पहले मोहित जमानत पर जेल से बाहर आ गया। यह जानकारी मिलते ही वह फिर से मोहित के घर मंगलवार में जा पहुंची।
 
अमरीशा का परिवार भी मोहित के घर गया और वहां से उसे नंगला शेखू गांव वापस ले आया। उसे समझाया लेकिन वह मोहित के प्यार में पागल होने के कारण उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी जबकि अमरीशा का परिवार उसकी शादी कहीं और करने के लिए तय कर चुका था जिसका उसने पुरजोर विरोध किया और गुस्से में प्रेमी के घर जाने के लिए निकल पड़ी।
 
सड़क पर दौड़ती अमरीशा को रोकने के लिए 37 वर्षीय भाई हसीन पीछे दौड़ा। उसे रोका और घर चलने के लिए कहा लेकिन मृतका ने एक ना सुनी जिसके चलते गुस्से में आगबबूला हसीन ने सड़क पर उसके साथ मारपीट कर दी और आवेश में आकर गला दबाकर हत्या कर दी और घर चला गया।
 
सड़क पर सरेआम हत्या के मंजर को आसपास के आसपास के लोग देखते रहे और किसी ने भी हसीन को रोकने की जहमत नहीं उठाई बल्कि घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में हसीन कहता हुआ नजर आ रहा है कि इज्ज्त की खातिर उसने बहन को मारा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हसीन को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिवार को सौंप दिया। परिवार ने अमरीशा के शव को दफना दिया है, वहीं इस घटना से गांव के लोग हैरान हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख