dharma sangrah

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण स्थल पर पड़ा मजदूरों का टोटा, कार्य पड़ा धीमा

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (22:36 IST)
Ram Mandir construction: अयोध्या के  राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण स्थल पर मजदूरों की कमी के कारण निर्माण कार्य धीमा हो गया है। स्थिति का संज्ञान लेते हुए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा (Nripendra Mishra) ने राम मंदिर का निर्माण कर रही लार्सन एंड टर्बो कंपनी को निर्देश दिया है कि वह दिसंबर 2024 तक की समयसीमा में मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए तुरंत मजदूर बढ़ाए।

ALSO READ: क्या अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है लीकेज, मंदिर निर्माण समिति ने दिया बड़ा बयान
 
पिछले 3 महीनों में निर्माण का काम धीरे-धीरे धीमा हो गया है, क्योंकि निर्माण में शामिल 8000- 9000 मजदूरों में से आधे मजदूर काम छोड़कर चले गए हैं। मंदिर में विभिन्न कार्यों के लिए ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 वेंडर रखे गए हैं और उन्होंने (वेंडर ने) मंदिर निर्माण में अपनी परियोजनाओं के लिए मजदूरों को काम पर रखा है।
 
मिश्रा ने एलएंडटी और वेंडर (ठेकेदार) के साथ कई दौर की बैठकें कीं तथा सोमवार और मंगलवार को मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती शिखर का निर्माण है, जो दूसरी मंजिल का निर्माण पूरा होने और दूसरी मंजिल पर गुंबदों के निर्माण के बाद ही पूरा हो सकता है। मौजूदा गति से इसमें 2 महीने की देरी होगी।

ALSO READ: अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत
 
उन्होंने कहा कि लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि 200 से 250 और श्रमिक नहीं जोड़े गए तो दिसंबर तक काम पूरा करना मुश्किल होगा। मौजूदा प्रगति तय समय से 2 महीने पीछे है। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति के कारण, श्रमिक भी यहां से चले गए हैं।
 
मिश्रा ने कहा कि एलएंडटी को उन्हें वापस लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, यह असंभव नहीं है कि दिसंबर तक पूरा काम पूरा हो जाए। नाम न बताने की शर्त पर एक वेंडर बताया कि निर्माण कार्य धीमा हो गया है। उन्होंने कहा कि काम छोड़कर गए श्रमिक वापस आने को तैयार नहीं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख