suvichar
✕

जानिए किसको कहा शिवपाल सिंह यादव ने बड़बोले मंत्री? बोले- 'जहां से लड़े वहां से भी हार गए'

Updated: सोमवार, 8 मई 2023 (18:22 IST)
Shivpal Singh Yadav: कानपुर देहात। यूपी नगर निकाय चुनाव (UP municipal elections) को लेकर कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में सियासत काफी गर्म है। दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसके चलते तमाम पार्टियों की ओर से प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कानपुर देहात के नगर पंचायत रूरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने रोड शो किया।
 
शिवपाल ने  जनता से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रमा देवी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रूरा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और अन्य सभी की जमानत जब्त हो जाएंगी।
 
सिर्फ अधिकारियों को दे रहे हैं निर्देश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रोड शो के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी के जितने भी मंत्री व नेता हैं, वे सिर्फ अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। बीजेपी का कोई भी नेता जनता के बीच जा नहीं रहा है और सिर्फ अधिकारियों को चुनाव को लेकर निर्देश दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।
 
बड़बोले मंत्री, जहां से लड़े वहां से भी हार गए : शिवपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बिना नाम लिए कहा कि बीजेपी में एक ऐसे मंत्री हैं कि वे अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं। वे बड़बोले मंत्री हैं। विभाग को कैसे संभालना है और कैसे काम करना है, इस पर विचार नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते बजट भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप लोगों को याद हो तो बड़बोले मंत्री जहां से चुनाव लड़े थे, वहां से हारकर आए थे। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख