dipawali
✕

कर्नाटक चुनाव में थमा प्रचार का शोर : मुस्लिम आरक्षण, बजरंग बली, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जोर, सांप, धमकी पर जुबानी जंग, 13 को जनता का फैसला

Updated: सोमवार, 8 मई 2023 (18:10 IST)
karnataka polls 2023 : आज कर्नाटक में प्रचार का शोर थम गया। अब 10 मई को आम जनता उम्मीदवारों के भविष्य को वोटिंग मशीन पर बटन दबाकर लॉक कर देगी, जो 13 मई को सामने आएगा। सत्ता की कुर्सी को हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित मैदान में उतरे तमाम दल के नेताओं ने प्रचार में खूब पसीना बहाया। प्रचार के दौरान मुस्लिम आरक्षण, बजरंग बली, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे छाए रहे। 
ALSO READ: Karnataka Elections 2023 : सोनिया गांधी के 'सम्प्रभुता' संबंधी बयान पर छिड़ा विवाद, अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जमकर चला। सांप से लेकर जान से मारने की धमकी तक वाले बयान सामने आए। अब 13 मई को सामने आएगा कि जनता किन मुद्दों पर अपनी सरकार को चुनती है। 
सर्वे में कांग्रेस का पलड़ा भारी : सर्वे में सामने आया है कि इस बार भाजपा की हालत पतली है। भाजपा के बड़े नेता पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर नजर आ रही है। ऐसा दावा किए जाने के पीछे वोट शेयर के आंकड़ो का हवाला दिया जा रहा है। कांग्रेस अगर कर्नाटक की सत्ता में आती है तो दक्षिण का पहला राज्य होगा, जहां स्वयं की बदौलत पार्टी सरकार बनाने में सफल होगी।
प्रचार में खूब उड़े बजरंगबली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में जमकर कांग्रेस पर बरसे और बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करते हुए कांग्रेस को खूब खिंचाई की। कर्नाटक में 80 % मतदाता हिन्दू हैं और कांग्रेस चूंकि शुरू से महंगाई, भ्रष्टाचार और मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेर रही थी तो भाजपा भी इससे बैकफुट पर नजर आ रही थी।
ALSO READ: Mallikarjun Kharge : मैं 81 साल का हूं, फिर भी आप मुझे खत्म करना चाहते हैं, BJP नेता की धमकी पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे
बजरंग दल को बैन करने वाली घोषणा ने बीजेपी को को बड़ा मौका दिया। माहौल बनता देख कांग्रेस को जनता को यह कहना पड़ा कि जब वह सत्ता में आएगी तो राज्य में बजरंग बली की ढेर सारे मंदिर बनवाएगी। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख