dharma sangrah
✕

शिवलिंग या फव्वारा? अब तय करेंगे नंदी महाराज, शिवलिंग से दूरी नापेगा पुरातत्व विभाग

Updated: मंगलवार, 17 मई 2022 (22:50 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में विशाल शिवलिंग के मिलने का दावा हिन्दू पक्ष कर रहा है। सूत्रों की मानें तो इसकी पुष्टि करने के लिए पुरातत्व विभाग सबसे पहले शिवलिंग और मस्जिद के बाहर ज्ञानवापी मंडप के पास प्रतिष्ठित विशाल नंदी की दूरी नापने की तैयारी कर रहा है।

ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे : शिवलिंग को लेकर अब VHP नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा, सरगर्मी तेज
 
बताया जा रहा है कि शिवलिंग और नंदी की दूरी अब तय करेगा कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने के दावा कर रहे हिन्दू पक्ष की बात सही है या फिर फव्वारा होने की बात कह रहे मुस्लिम पक्ष का दावा सही है। जानकार बताते हैं कि अगर पुराने मंदिरों पर नजर डालें तो शिवलिंग और नंदी के बीच की दूरी 3, 5, 7, 9, 11 और 13 फुट के बीच ही रहती है और शिवलिंग और नंदी एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होते हैं।

ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग का वीडियो सामने आया! हिन्दू पक्ष का दावा- दिख रहा है शिवलिंग, मुस्लिम पक्ष ने बताया फव्वारा
 
पुरातत्व विभाग के प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यदि न्यायालय आदेश-निर्देश देता है तो उस शिवलिंग की पुरातात्विक पड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिवलिंग के सापेक्ष नंदी का एक निश्चित अनुपात में आकार होता है।
 
प्रो. अशोक सिंह ने कहा कि नंदी और शिवलिंग की दूरी के बाद अरघे की बनावट की पड़ताल होगी। यह देखा जाएगा कि अरघा ईंटों से बना है अथवा पत्थर का? ईंटों का अरघा हुआ तो उनकी बनावट के आधार पर काल का निर्धारण होगा। देखा जाएगा कि ईंटें कुषाणकालीन हैं अथवा शुंग कुषाणकाल की? वहीं यदि पत्थर का अरघा हुआ तो यह देखना होगा कि पत्थर किस प्रकार का है?
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख