suvichar

250 जैक के सहारे हनुमान मंदिर को उठाया, एक फीट पीछे हटाया

Updated: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (15:30 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने में बाधक बन रहे हनुमान मंदिर को पूजा-अर्चना के बाद जैक और चैनल के सहारे एक फीट पीछे हटा दिया गया। मंगलवार दोपहर 250 जैक के सहारे पूरे मंदिर को उठाया गया और फिर शाम तक करीब एक फीट पीछे खिसका दिया गया। आने वाले दिनों में मंदिर को 67 फीट तक पीछे ले जाने की योजना है।
 
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राशि कृष्णा ने बताया कि राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंदिर को 67 फीट पीछे खिसकाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
 
कृष्णा ने कहा कि कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने की कवायद 16 अक्टूबर को शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग हो रहा है, जिसके तहत पूरे मंदिर को खिसकाकर 67 फीट पीछे ले जाया जाएगा।
 
कृष्णा के मुताबिक, मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर को पीछे खिसकाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान एनएचआई के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
 
इस बीच, हनुमान मंदिर के महंत राम लखन गिरी ने कहा कि मंदिर को पीछे ले जाने में हमारी कोई सहमति नहीं है। इस मंदिर को न हटाए जाने के संबंध में दो मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं। उपजिलाधिकारी मंदिर कमेटी की अध्यक्ष हैं और वह अपने नेतृत्व में इसे पीछे खिसकवाने का काम कर रही हैं।
 
इससे पहले, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मंदिर को स्थानांतरित करने में जमीन की दिक्कत आ रही थी, लेकिन यहां के बाबू अली ने अपनी एक बीघा जमीन प्रशासन के नाम पर बैनामा कर दी है। इससे मंदिर को स्थानांतरित करने की अड़चन खत्म हो गई है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख