1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Seema Haiders Pakistan Army, ISI link mystery deepens

Seema Haidar : सीमा हैदर के और कितने राज... लवर या जासूस? भारत आने की कहानी में उलझीं जांच एजेंसियां

Seema Haidar
Seema Haidar
  • सीमा पर जासूस होने का शक
  • बार-बार बदल रही है बयान
  • सेना के अधिकारियों को भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट
नोएडा।  Seema Haider : Cross-border lover or Pakistani spy पबजी पर भारत के सचिन के साथ हुए प्यार में 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की कहानी जांच एजेंसियों को उलझाती जा रही है। उत्तरप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS ) ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की, उसने बार-बार अपने बयान बदले। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने सीमा हैदर की जांच के लिए एटीएस से मदद मांगी थी।
 
बार-बार बदले बयान : सीमा के पाकिस्तान से दुबई जाने और फिर नेपाल के रास्ते भारत में आने को लेकर किए गए दावों की पोल पूछताछ में खुल रही है। एटीएस की पूछताछ के बाद मंगलवार को उससे आईबी और रॉ के अधिकारियों ने उसके पाकिस्तानी सेना में तैनात परिजनों के बारे में सवाल किए, तो वह बयान बदलने लगी।
IB की रडार पर : मीडिया खबरों के मुताबिक ऑनलाइन गेम PUBG  के जरिए सीमा भारत में कई अन्य लोगों के संपर्क में थी।
 
वह पाकिस्तानी सेना और देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ अपने संभावित संबंधों को लेकर एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर है।
 
सीमा पार करने पर उठे सवाल : सीमा हैदर किसी सुनियोजित साजिश के तहत भारत आई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सीमा हैदर से पूछताछ के आधार पर नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई है, जिन्होंने सीमा को बिना वैध दस्तावेजों के आने दिया। 
जन्मतिथि में उलझी : सीमा हैदर के पाकिस्तानी पहचान पत्र व पासपोर्ट के जांच में एटीएस उलझ गई है। दोनों पहचान पत्र में जन्मतिथि लिखी हुई है। पहचान पत्र के हिसाब से सीमा की उम्र सिर्फ 21 वर्ष है, जबकि सीमा ने पूछताछ में बताया है कि वह 27 वर्ष की है और चारों बच्चे उसी के हैं।
 
सचिन के घरवालों ने छुपाए रखा : मीडिया खबरों के मुताबिक सचिन के पड़ोसियों में ये चर्चाएं हो रही हैं कि सीमा पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है। सीमा को देखने के लिए दूर-दूर से सचिन के घर पहुंचते रहे। सचिन के घरवालों ने सीमा को छुपाए रखा। 
 
सेना के अधिकारियों को भी भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पूर्व में दिल्ली-एनसीआर के कई अन्य युवकों से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क में थी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार उसने सेना के अधिकारी को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी। सीमा का भाई आसिफ पूर्व में पाकिस्तानी आर्मी में रह चुका है। 
Seema haidar
11 घंटे की पूछताछ : स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस सीमा के साथी सचिन को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को सुबह करीब आठ बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में उनके आवास से लेकर नोएडा में एटीएस यूनिट कार्यालय लाया गया। यहां सीमा, उसके पति सचिन व सचिन के पिता नेत्रपाल से 11 घंटे पूछताछ की।
 
सोमवार को भी हुई थी पूछताछ : उत्तरप्रदेश एटीएस ने पहली बार सोमवार को सीमा और सचिन से नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की थी और रात साढ़े दस बजे दोनों को घर भेज दिया था।
4 जुलाई को गिरफ्तार किया था : सीमा मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा और सचिन को 4  जुलाई को गिरफ्तार किया था, लेकिन 7 जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी।
 
क्या फिर होगी गिरफ्तारी : उप्र एटीएस की पूछताछ प्रक्रिया के बारे में बताते हुए, एजेंसी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के बाद इस जोड़े को 'गिरफ्तार किया जा सकता है या नहीं', यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील मामले में पूछताछ के नतीजे पर निर्भर करेगा। इनपुट एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Opposition Parties Meeting : 11 माह में पहली बार रहे 'खामोश', बेंगलुरु से चुपचाप लौटे पटना, क्या नीतीश कुमार हैं नाराज?