suvichar

UP में कोविड प्रोटोकॉल के साथ 4 महीने बाद खुले स्कूल, छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (12:44 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे स्कूल सोमवार को योगी सरकार के निर्देश के बाद खोल दिए गए और एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की आवाज सुनाई देने लगी है, वहीं 9वीं से 12वीं तक के छात्र स्कूलों में पहुंचे और अपने मित्रों से मुलाकात करके खुश नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुलेंगे 5000 से ज्यादा स्कूल
 
लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा व गाजियाबाद इत्यादि जिलों के स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क पहने छात्र-छात्राओं को सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके साथ कक्षाओं में भी कोविड से बचाव के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए। हालांकि पहले दिन सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम रही, जबकि प्राइवेट स्कूलों में संख्या अच्छी रही। कुछ अभिभावकों ने अभी बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज किया है जिसके चलते छात्रों की संख्या स्कूलों में बहुत कम देखी गई।



ALSO READ: Independence Day : PM मोदी ने किया ऐलान, देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खुले
 
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 4 महीने बाद सोमवार से 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स खुले जाने के निर्देश दिए थे और कहा था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय खोले जाएं और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 9 से 12वीं तक की कक्षाओं को 2 पालियों में संचालित करना होगा। इसके चलते आज सोमवार को उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में प्रोटोकॉल के तहत विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख