dipawali
✕

'चिलमजीवी' वाले बयान पर घिरे अखिलेश, भाजपा ने कहा- यादव तो अपने पिता के भी नहीं हुए

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (19:37 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश 'चिलमजीवी' वाले बयान पर चौतरफ घिर गए हैं। संत समाज ने जहां ‍अखिलेश का विरोध शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा ने भी करारा हमला किया है। 
 
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जो अपने पिता के सगे नहीं हुए उनके बयान को क्यों गंभीरता से लिया जाए।
 
माफी मांगें अखिलेश : दूसरी ओर, अखिल भारतीय संत समिति ने चिलमजीवी टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा है। संत समाज का कहना है कि सनातन परंपरा के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक सम्मानित मठ के पीठाधीश्वर हैं। किसी को भी उन्हें गंदी राजनीति का शिकार बनाने का अधिकार नहीं है। 
 
स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि संतों का अपमान करने के लिए अखिलेश यादव को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यादव माफी नहीं मांगते हैं तो संत समाज पूरे देश में सक्रिय रूप से घर-घर जाकर उनके खिलाफ जन समर्थन की अपील करेगा।
 
क्या कहा था अखिलेश ने : अखिलेश ने बुधवार को गाजीपुर में कहा था कि एक रंग वाले चिलमजीवी कभी उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर नहीं ले जा सकते। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। एक रंग से उनका तात्पर्य भगवा रंग से था। 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख