Daily Horoscope
✕

संजीत यादव अपहरण कांड : धमकियों से डर गए थे अपहरणकर्ता और उतार दिया था मौत के घाट...

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (15:12 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर थाना बर्रा के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की हत्या के बाद अपहरणकर्ताओं से हो रही पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं के मास्टरमाइंड ज्ञानेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया है कि सब कुछ ठीक चल रहा था, जैसा वे सोच रहे थे। पुलिस उनके आसपास भी नहीं पहुंच पा रही थी।
ALSO READ: कानपुर में अगवा लैब टेक्नीशियन की हत्या
लेकिन 26 जून की देर शाम अचानक संजीत यादव होश में आ गया और भागने का प्रयास करने लगा। जब भागने के प्रयास में संगीत असफल रहा तो उसने पुलिस को सब कुछ बता देने की धमकी भी दी थी। उसकी यह बात सुन हम सब घबरा गए थे और कुछ समझ में नहीं आ रहा था इसलिए बिना कुछ सोचे-समझे उसे मौत के घाट उतार दिया।
 
साहब क्या करते, हम डर गए थे-
 
अपहरणकर्ताओं के मास्टरमाइंड ज्ञानेंद्र ने 26 जून की रात का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताते हुए कहा कि साहब सब कुछ ठीक चल रहा था और आप लोग भी हमारे आसपास नहीं आ पा रहे थे। लेकिन संजीत का होश में आना हमारे लिए दिक्कत का सबब बन गया। हम उसे मारना नहीं चाहते थे, लेकिन वह बार-बार कह रहा था कि एक बार यहां से निकलने दो, पुलिस को सब कुछ बता दूंगा और तुम सबका भांडा फोड़ दूंगा। हमारे साथ मौजूद बहुत दर्द है। बार-बार एक ही बात बोल रहे थे कि अब क्या होगा? दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था और आखिरी में संजीत की धमकियों से डरकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को प्लास्टिक की बोरी में भरा और भोर सुबह कार से शव को पांडु नदी में ले जाकर फेंक दिया।
ALSO READ: CRPF उपनिरीक्षक ने की अपने वरिष्ठ की हत्या, बाद में कर ली आत्महत्या
पैसे लेने के बाद मारने का था इरादा-
 
पुलिस के मुताबिक संजीत का अपहरण करने के बाद अपहर्ता समझ नहीं पा रहे थे कि फिरौती कैसे मांगें? इधर संजीत को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे इसलिए उसको नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले यह इरादा था कि पैसे लेने के बाद संजीत को मार देंगे। मगर वो भागने का प्रयास करने लगा इसलिए उसे उसी रात मार दिया। यही वजह है कि जब परिजन फोन पर उससे बोल रहे थे कि संजीत से बात करवा दो तो वो बात नहीं करवा रहे थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख