sawan somwar

मुख्‍यमंत्री चौहान के कोरोनावायरस संक्रमित होने पर उठते सवाल

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (14:36 IST)
-वेबदुनिया डेस्क
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। खुद मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपील की कि जो लोग उनसे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करवा लें और मेरे निकट संपर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं।

मुख्यमंत्री का कोरोना पॉजिटिव होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पहला बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिस्टम में कहां चूक हो गई, जिससे कि प्रदेश के मुखिया ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री निवास या मंत्रालय में कोरोना प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के पालन में ऐसी चूक आखिर कैसे हो गई कि मुख्यमंत्री ही संक्रमण की चपेट में आ गए। राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय समेत अन्य कांग्रेसियों ने इस पर सवाल उठाए हैं।

सवाल यह भी हैं कि राजनेता और सियासी दल कोरोना काल में भी क्या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं या उस पर ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में जबकि भोपाल इस वक्त कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है तब क्या राजनीतिक दलों को अपने राजनीतिक कार्यक्रमों पर विराम नहीं लगा देना चाहिए या ऐसे कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन पूरी सख्ती से करना चाहिए।

सवाल यह भी है कि प्रदेश के जनता से कोविड-19 की गाइडलाइन के अपील करने वाले जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग क्या काम के दबाव या लोगों की समस्याओं को सुलझाने में एक तरह से जाने-अनजाने में खुद गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। जब प्रदेश में कोरोना वायरस पूरी तरह बेकाबू हो चुका है तब ऐसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग, जिनके कंधों पर प्रदेश की सात करोड़ से अधिक जनता का भार है क्या उनको अतिरिक्त सतर्कता नहीं बरतनी चाहिए?

शिवराज सिंह चौहान से पहले उनके कैबिनेट सहयोगी और सहाकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 22 जुलाई को जिस दिन अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसी दिन वह मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे।
 
इसके एक दिन पहले मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरिवंद भदौरिया एक साथ राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने राजकीय विमान से लखनऊ गए थे। अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वीडी शर्मा और सुहास भगत की कोरोना रिपोर्ट तो नेगेटिव आ गई, लेकिन मुख्यमत्री चौहान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हुआ है कि चौहान कैसे संक्रमण की चपेट में आए।
 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख