Telangana में सफाई कर्मचारी 2 लाख तक की सैलरी, युवाओं में नौकरी के लिए होड़
तेलंगाना में सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर होने वाला खर्च सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। सफाई कर्मचारी करीब 2 लाख रुपए वेतन पा रहे हैं। पिछले एक दशक में लगभग चार गुना बढ़ गया है। बुधवार को ये चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य का मासिक वेतन और पेंशन बिल अब करीब 6,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
बिजली विभाग में मुख्य अभियंताओं (Chief Engineers) का वेतन 7 लाख रुपए प्रति माह तक है। नगर निगम के प्रवेश स्तर के कर्मचारियों को करीब 28,000 रुपये मिलते हैं, जबकि 30 साल की सेवा वाले ड्राइवरों और स्वच्छता कर्मचारियों का वेतन 1 लाख रुपए से अधिक है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में नियमित किए गए स्वच्छता कर्मचारियों को औसतन 70,000 रुपए मासिक वेतन और अन्य लाभ मिल रहे हैं।
आंध्रप्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य बना था, तब वेतन और पेंशन पर मासिक खर्च मात्र 1,500 करोड़ रुपये था। आकर्षक वेतनमान के कारण सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा चरम पर है। हाल ही में 563 ग्रुप-1 पदों के लिए प्रति पद लगभग 799 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की। बेहतर वेतन के लालच में युवा सालों तक तैयारी कर रहे हैं, जिससे कोचिंग इंडस्ट्री का तेजी से विस्तार हुआ है। 2014 में वेतन में यह भारी बढ़ोतरी सरकार द्वारा नियुक्त 'वेतन संशोधन आयोग' (Pay Revision Commissions) की सिफारिशों और 'फिटमेंट' प्रतिशत के कारण हुई है, जो मूल वेतन और महंगाई भत्ते को बढ़ा देता है। Edited by : Sudhir Sharma