dharma sangrah
✕

Sambhal Violence : Jamiat-Ulema-E-Hind ने संभल पहुंच प्रशासन को दिखाया ठेंगा, मृत युवकों के परिजनों को बांट दिए 5-5 लाख

Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (19:18 IST)
sambhal violence news in hindi :  संभल में 24 नवंबर में शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर उपद्रव हो गया था। इसमें मुस्लिम समाज के 5 लोगों की मौत पर सांत्वना और 5-5 लाख का मुआवजा देने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद (Jamiat-Ulema-E-Hind) की एक वर्किंग कमेटी संभल पहुंची। स्थानीय पुलिस- प्रशासन हिंसा के बाद से फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के आसपास फोर्स तैनात कर रखी है।
ALSO READ: Sambhal Violence : संभल हिंसा की जांच शुरू, न्यायिक आयोग की टीम ने किया जामा मस्जिद का दौरा
10 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगी हुई है। पुलिस-प्रशासन की चौकसी को धता बताते हुए चुपचाप आज जमीयत उलेमा ए हिन्द का एक डेलीगेशन संभल पहुंचा और उसने हिंसा के दौरान मारे गए युवकों के परिवार को 5-5 लाख का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।
 
जमीयत उलेमा ए हिन्द पहले ही घोषणा कर चुका था कि हिंसा में मारे गए 5 मुस्लिम युवकों के परिजन से जल्दी मुलाकात करके 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। प्रशासन और स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों का संभल में प्रवेश वर्जित है, इसलिए 10 दिसंबर के बाद ही जमीयत उलेमा -ए-हिंद के लोग मृतकों के परिजनों को सहायता की राशि देने आएंगे।
ALSO READ: संभल हिंसा पर अखिलेश यादव का बोले, खोदोगे तो देश का सौहार्द खो दोगे
अचानक से मंगलवार को जमीयत उलेमा ए हिन्द के वर्किंग कमेटी के सदस्य मुफ्ती अफ्फान सहित संगठन के दो लोग बिना पूर्व सूचना के संभल पहुंच गए। इस वर्किंग कमेटी ने मृतक पीड़ितों से मुलाकात करते हुए 5-5 लाख की आर्थिक मदद परिजनों को देते कहा कि दुख की घड़ी में आपके साथ हैं।

आर्थिक मदद और जमीयत उलेमा ए हिन्द के संभल पहुंचने पर हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी को जैसे ही पता लगा कि सरायतरीन के एक मदरसे में जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रतिनिधिमंडल बैठा हुआ है तो वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को भरोसा दिया कि वे अब किसी के घर नहीं जाएंगे, बस मदरसे में बैठकर मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों को डिमांड ड्राफ्ट सौंपे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख