dharma sangrah
✕

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (09:00 IST)
Sambhal news in hindi : उत्तर प्रदेश के संभल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बुधवार रात करीब 1000 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चक्की का पाट भड़भड़ाकर गिर गया। आल्हा उदल द्वारा स्थापित किए गए इस चक्की का पाट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह चक्की का पाट पुरातत्व विभाग की निगरानी में था।
 
बहरहाल संभल नगर पालिका ने चक्की के पाट को संवारने के लिए लखनऊ की टीम बुलाई है। शुक्रवार को यह टीम संभल पहुंचेगी और चक्की के पाट को पुराने स्वरूप में लाने के लिए अपनी योजना तैयार करेगी।
 
बताया जा रहा है कि कई वर्ष से जर्जर दीवार पर लगे इस चक्की के पाट के गिरने का मुख्य कारण विभाग की अनदेखी रही है। लोग लंबे समय से दीवार की मरम्मत और पाट के संरक्षण की मांग कर रहे थे। दो महीने पहले मेरठ से आई टीम ने सर्वे किया था लेकिन इसके संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
 
संभल को राजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी माना जाता है। राजा पृथ्वीराज चौहान और कन्नौज नरेश जयचंद के किस्से से जुड़ा इसका किस्सा है। चौहान ने जयचंद की बेटी संयोगिता को एक इमारत में कैद कर लिया था। इस पर जयचंद की सेना के योद्धा आल्हा, ऊदल और मलखान सिंह अपना वेष बदलकर नट की वेषभूषा में संयोगिता का पता लगाने संभल आए थे। इस दौरान यहां स्थित किले में एक खिड़की थी।
 
नट की वेषभूषा वाले आल्हा ने खिड़की से झांकने के लिए पहले वहां एक छलांग लगाकर कील ठोंकी और फिर वहां चक्की का पाट टांगा। उस समय इसकी ऊंचाई 60 फीट होने का जिक्र किया गया है। इस पाट की मदद से उन्होंने यह पता लगा लिया था कि संयोगिता किस कमरे में है। तब से ही यह पाटी टंगा हुआ है।  
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

LIVE: सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी के 25 साल, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

अगला लेख