Daily Horoscope
✕

वोटिंग से पहले सपा की चुनाव आयोग को चिट्टी, बुर्के से पहचान पर सियासी घमासान

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (11:47 IST)
Uttar Pradesh bypoll election : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए। सपा की चिट्ठी पर सियासी घमासान मच गया। 
 
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख श्याम लाल पाल द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि बुर्का हटाकर पहचान करने से मुस्लिम महिलाएं डरी हुई है। पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि रिटर्निंग ऑफिसर, रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट, जनरल ऑब्जर्वर और पुलिस अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया जाए कि 20 नवंबर 2024 को कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता के वोटर आईडी की जांच नहीं करेगा।
 
पत्र में कहा गया है कि वोटर आईडी की जांच करने का अधिकार मतदान अधिकारी के पास है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग किया और सपा समर्थकों, खासकर मुस्लिम महिला मतदाताओं को डराकर उनके बुर्के उतरवा दिए। इसके बाद मतदाताओं को मतदान केंद्रों से बिना मतदान किए लौटना पड़ा और इससे मतदान प्रभावित  हुआ और मतदेय स्‍थलों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई थी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वे पूरी तरह से दिग्भ्रमित हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह से प्रश्नवाचक चिन्ह लगाना उनका पुराना काम है। हम सब नियम कानून से चलेंगे। निर्वाचन आयोग के नियम के तहत ही हम मतदान में भागीदार बनेंगे।
 
इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए नोटिस-चेतावनी के लाल कार्ड बांटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि ये एक तरह से संविधान द्वारा दिये गये वोटिंग के अधिकार को छीनने का गैर-कानूनी कृत्य है। इसे एक अपराध की तरह दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाए अन्यथा माननीय सर्वोच्च से ये अपील होगी कि वो स्वतः संज्ञान लेते हुए पक्षपाती शासन-प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दे।
<

चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बाँटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा है। ये एक तरह से संविधान द्वारा दिये गये वोटिंग के अधिकार को छीनने का ग़ैर-क़ानूनी कृत्य है।… pic.twitter.com/XR5RqsbCAy

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 19, 2024 >
उल्लेखनीय है कि विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। अब 20 नवंबर बुधवार को सुबह 7 से शाम 5  बजे तक मतदान होगा। उपचुनाव में करीब 34 लाख मतदाता 90 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय करेंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर सिर्फ सपा के लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

अगला लेख