Hanuman Chalisa
✕

UP में जंग का अखाड़ा बना मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों से मरीजों ने की मारपीट, फेंकी कुर्सियां, सहारनपुर का मामला

Updated: सोमवार, 28 अप्रैल 2025 (16:28 IST)
सहारनपुर जनपद का राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी उस समय जंग का अखाड़ा बन गया जब एक मरीज के तीमारदारों ने अपना आपा खोते हुए डॉक्टरों के साथ मारपीट करते हुए कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। डॉक्टरों के साथ इस तरह के अमर्यादित व्यवहार से स्वास्थ्य सेवाओं को धक्का लगा है। डॉक्टरों के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शेष हमलावरों की तलाश जारी है।
 
 सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम एक्सीडेंट में घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की गंभीर कंडीशन को देखते ही तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया, लेकिन दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अभद्रता करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वार्ड में रखी कुर्सियों को वहां मौजूद डाक्टरों को फेंकी, जिसमें तीन डॉक्टर चोटिल हो गए। 
 
 
डॉक्टरों और पेशेंट के तीमारदारों के बीच मारपीट का करीब 1 मिनट 20 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड जैसी जगह पर अफरा-तफरी मची हुई है। कुछ लोग हाथों में कुर्सियां उठाए डॉक्टरों कज पीछ भाग रहे हैं। वीडियो में एक डॉक्टर को सिर पर चोट लगने के बाद लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है जबकि दो अन्य डॉक्टरों को साथी स्टाफ संभालते हुए दिखाई देते हैं। तीमारदारों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने और गाली-गलौच भी स्पष्ट सुनाई दे रही है। वीडियो में हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं, जो पुलिस की जांच में मददगार साबित हो रहे हैं।
 
 मेडिकल कॉलेज में इस घटना की सूचना ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वीडियो के आधार पर अब तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद गंभीर है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
 
 इस हमले के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों में रोष पनप गया है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने मेडिकल प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग उठाई है और कहा है कि अगर प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता तो वे कार्य से विरक्त हो जाएंगे। डॉक्टर को जीवन देने वाला माना जाता है लेकिन इस घटना से एक बार फिर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। उम्मीद है कि दोषियों पर जल्दी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख