biodatamaker

गाजियाबाद हादसा : संजय सिंह ने योगी सरकार पर लगाया आरोप, दलाली ने ले ली 25 लोगों की जान

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (20:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को गाजियाबाद के श्मशान में लोग दु:ख और पीड़ा के साथ अपने किसी स्वजन को छोड़ने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर उत्तरप्रदेश की आदित्यनाथ सरकार के दलाली खाने के कारण बहुत ही दुखद घटना घट गई।
ALSO READ: गाजियाबाद हादसा, 3 शवों को सड़क पर रखकर लगाया जाम, हाईवे पर लगी कतार
आदित्यनाथ सरकार के श्मशान में दलाली खाने की वजह से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, क्योंकि कुछ दिनों पहले लगा लेंटर लोगों पर अकस्मात गिर पड़ा। यह हादसा योगी आदित्यनाथ की सरकार के भ्रष्टता का प्रतीक है, वह गिरा हुआ लेंटर श्मशान में दलाली का प्रतीक है।

मुझे जानकारी मिली है कि इस सरकार में लेन-देन और भ्रष्टाचार के जरिए टेंडर दिया जाता है। ऐसी ही हेराफेरी के द्वारा गाजियाबाद के श्मशान में लेंटर गिरा था जिसके निर्माण में घटिया सामान का इस्तेमाल हुआ और आम आदमी एक बड़े हादसे का शिकार हो गए।

उन्होंने कहा कि हत्या गोली से भी होती है, बंदूक से भी होती है, तलवार से भी होती है और हत्या भ्रष्टाचार के कारण भी होती है। गाजियाबाद में जो हुआ वह हादसा नहीं हत्या है जो श्मशान में भ्रष्टाचार और दलाली खाने से हुई है ।उन्होंने कहा कि वैसे तो यह सरकार बुलडोजर लेकर निकल पड़ती है, जांच करने लगती है, एनकाउंटर करने लगती है लेकिन आज खुद के भ्रष्टाचार के कारण जब 25 लोगों की जान चली गई तो इनकी जांच कौन करेगा?

प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि इस दुखद घटना की जांच सीबीआई से करवाएंगे या दिखावे के लिए एक एसआईटी बनाएंगे? आम आदमी पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवारों को एक करोड़ का मुआवज़ा सरकार की तरफ से दिया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख