dharma sangrah
✕

नौनिहालों के मिड डे राशन पर डाका, वीडियो वायरल

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (12:38 IST)
Robbery on mid day ration of children : उत्तरप्रदेश के रायबरेली जनपद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक स्कूल के मास्टर साहब छात्रों के मिड डे मील के राशन पर डाका डालते नजर आ रहे हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद मास्टर साहब ने राशन की एक बोरी अपनी स्कूटी पर लादी और वे गंतव्य की तरफ चल दिए।
 
अपने विद्यार्थियों को अनुशासन और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक की कारगुजारी एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला रायबरेली के डलमऊ विकासखंड ग्राम सभा तेरुखा के एक स्कूल का है।
 
प्रधानाध्यापक का वीडियो आया सामने : स्कूल से मिड डे मील उड़ाते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वेश बाजपेई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वे बाहर निकले तो उन्होंने अपनी स्कूटी पर एक बोरी रख ली। स्कूटी स्टार्ट करके जैसे ही आगे बढ़े तो एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर रंगेहाथ पकड़ते हुए पूछा कि वे बच्चों के मिड डे मील का राशन कहां लेकर जा रहे हैं? इस पर अध्यापक ने चुप्पी साध ली।
 
खबर फ्लैश होते ही लोग जुटे : गांव में मिड डे मील चोरी होने की खबर फ्लैश होते ही आसपास के लोग जुट गए, वहीं अपने को घिरता हुआ देखकर प्रधानाध्यापक ने आनन-फानन में माफी मांग ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्राम प्रधान को देखकर ग्रामीणों ने शिकायत की है।
 
लंबे समय से कर रहा था चोरी : लोगों का आरोप है कि टीचर सर्वेश नौनिहालों का राशन चोरी करके काफी समय से बाजार में बेच रहा था। आसपास के लोगों ने प्रधानाध्यापक की चोरी की हरकत सामने लाने के लिए वीडियो क्लिप मोबाइल में बनाई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि रायबरेली का बेसिक शिक्षा विभाग जागता है या नहीं? चोर शिक्षक के खिलाफ विभाग क्या एक्शन लेता है?
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख