ramcharitmanas

रविवार को हो सकता है डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (12:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार का काउंटडाउन शुरु हो गया है। रविवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में पार्टी में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद राजधानी भोपाल लौट आए है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर अंतिम मोहर लग गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के दिल्ली से लौटने के बाद अब लगभग यह तय माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते है कि डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में सांसद से विधायक बने पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को शामिल करने को लेकर आलाकमान की हरी झंडी मिल गई है।

वहीं लोकसभा चुनाव को देखते ही कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को साधने की कवायद नजर आ सकती है। ऐसे में मोहन यादव कैबिनेट में नए औऱ पुराने चेहरों के बीच सामंजस्य देखने को मिल सकता है। हाईकमान डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में सभी क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर वोटर्स को साधने की कोशिश में है।

कैबिनेट में रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, रमेश मेंदोला, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, एंदल सिंह कंसाना, अमरीश शर्मा, नारायण सिंह कुशवाह, धमेंद्र लोधी, हरीशंकर खटीक, संजय पाठक, संपतिया उइके, अरुण भीमावद, आशीष शर्मा, निर्मला भूरिया, अशोक रोहणी, शैलेंद्र जैन, करण सिंह वर्मा और चेतन कश्यप को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ पिछली सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र प्रताप सिंह, इंदर सिंह परमार, हरदीप सिंह डंग को फिर से मौका मिल सकता है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख