Hanuman Chalisa

बस में लगा रहे थे धक्का, ट्रक से कुचलकर 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर, सीएम योगी ने जताया शोक

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (15:50 IST)
बस्ती (उप्र)। बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक रोडवेज बस को धक्का लगाते वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से छह यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही प्रयाग डिपो की एक बस जिले के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर रुकी थी। यात्रियों के जलपान करने के बाद जब बस को चालू करने की कोशिश की गई तो वह चालू नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि कुछ यात्रियों ने नीचे उतरकर बस में धक्का लगाने का प्रयास किया। इसी बीच बगल से गुजर रहे एक ट्रक ने उनमें से नौ यात्रियों को रौंद डाला। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फैजाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त इंद्रदेव वर्मा, अवधेश कुमार पाण्डेय, विवेकानन्द तिवारी, अमित कुमार लोधी, रमेश यादव तथा प्रदीप के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। (वार्ता)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख