dharma sangrah

यूपी के देवरिया में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (08:33 IST)
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाज़ार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बस और जीप के बीच आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर गौरी बाजार थानाक्षेत्र में इंदूपुर गांव के पास सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे एक बस एवं जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने ट्वीट कर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि कुशीनगर जिले के कोहड़ा गांव के निवासी, विवाह पूर्व होने वाले तिलक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात में रुद्रपुर के रैश्री गांव से वापस जा रहे थे, तभी उनकी जीप और बस के बीच टक्कर हो गई। बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रामप्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोखन सिंह, अंकुर पांडेय और रामानंद मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक मृतक की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख