Daily Horoscope
✕

UP: बलात्कार पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (19:01 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश में कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बलात्कार पीड़िता के पिता की बुधवार को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण चल रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, योगी ने दिए संकेत
वहीं परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया है कि पीड़िता के पिता को साजिश के तहत दुर्घटना में मारा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतीन्द्र सिंह ने बताया कि जब बलात्कार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हो रहा था, उसी दौरान उसके पिता बाहर चाय पीने निकले तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें घायलावस्था में तुरंत लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ: UP में बेखौफ बदमाश : बाइक सवार दबंंगों ने भरे बाजार चलाई गोली, छात्रा घायल
डीआईजी ने बताया कि बलात्कार के मुख्य आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गोलू के भाई सौरभ और उसके दोस्त दीपू को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं। गोलू पुलिस उपनिरीक्षक का बेटा है।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सजेती इलाके में 13 साल की लड़की के साथ कथित रूप से गोलू और दीपू ने सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि लड़की सोमवार को जानवरों का चारा लेने बाहर गई थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया और दीपू और गोलू ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सौरभ ने लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। (भाषा)

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख