Narak Chaturdashi
✕

राम मंदिर निर्माण का समय नजदीक, इस दिन के बाद शुरू हो जाएगी नींव की खुदाई

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (00:02 IST)
अयोध्या (यूपी)। राम मंदिर के लिए नींव रखने का कार्य यहां 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा, वहीं राम मंदिर निर्माण समिति की 2 दिवसीय बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मद्रास), आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञ, अक्षरधाम मंदिर के वास्तुकार ब्रह्मविहारी स्वामी और राम मंदिर के वास्तुकारों में शामिल आशीष सोमपुरा बैठक में उपस्थित थे। विशेषज्ञ जल्द ही निर्माण समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
ALSO READ: राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे का हिसाब दे भाजपा : भूपेश बघेल
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ट्रस्टी (न्यासी) अनिल मिश्रा ने बताया कि नींव रखने का कार्य 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा और प्रथम चरण में बाहरी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू होगा। न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि के मुताबिक 67 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर के बाहरी क्षेत्र में न्यास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय के तहत निर्माण कार्य करेगा।
 
मिश्रा और गिरि के अलावा बैठक में निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, न्यास के सचिव चंपत राय और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह भी शामिल थे। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख