biodatamaker
✕

रामगोपाल यादव का आरोप, UP उपचुनाव में हुई जमकर धांधली

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (16:31 IST)
Ram Gopal Yadav alleges : समाजवादी पार्टी (SP) के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में जमकर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मतदान रद्द करके अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में दोबारा वोट डलवाने की मांग की है।
 
यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कल उत्तरप्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव सपा और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच थे, न कि सपा और भाजपा के बीच।ALSO READ: श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन की स्वीकृति, मुख्यमंत्री यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले
 
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी में किया, वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक के बल पर मत डालने से रोका गया।ALSO READ: इंदौर में हटेगा BRTS, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान
 
यादव ने निर्वाचन आयोग को टैग कर मांग की कि ये चुनाव रद्द हों और दोबारा चुनाव अर्द्ध सैनिक बलों की देखरेख में होने चाहिए। उत्तरप्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी समेत 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान सपा ने अनेक स्थानों पर धांधली और पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की शिकायतें निर्वाचन आयोग से कीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख