सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 5 people died in a bus-truck collision on Yamuna Expressway in Aligarh
Last Updated : गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (10:48 IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Yamuna Expressway
अलीगढ़ (यूपी)। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
 
अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 5 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल यात्री ने बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है, जहां दुर्घटना हुई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
झारखंड में बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत, कई घायल