Hanuman Chalisa

राकेश टिकैत ने BJP पर साधा निशाना, कहा- अगर सत्ता में आई तो कलम पर पहरा और आंदोलनकारी जेल में होंगे

अवनीश कुमार
बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (09:10 IST)
Rakesh Tikait targeted BJP : कानपुर देहात के रसूलाबाद में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पहुंचे। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे भी श्रीराम के वंशज हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी अयोध्या में जब-जब कार्यक्रम हुए वे और उनके परिवार के लोग जाते रहे हैं। यदि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर उन्हें निमंत्रण मिलता है तो वे 22 जनवरी को अयोध्या जरूर जाएंगे। लेकिन सच यह भी है कि अगर सरकारी कार्यक्रम हुआ तो सरकार निमंत्रण नहीं भेजेगा।
 
विरोध करने वालों की जगह जेल में होगी : राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आई तो सरकार का विरोध करने वालों की जगह जेल में होगी, कलम पर पहरा बैठा दिया जाएगा, आंदोलन करने वालों की जगह जेल में होगी। आंदोलनकारी की बात सुनने वाला कोई नहीं होगा। वैसे तो अभी से ही यह हो रहा है। जितने भी लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं या तो वे जेल में हैं या फिर उनके ऊपर मुकदमे लिख दिए गए हैं। पत्रकारों की आवाज को दबाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जितने भी यूट्यूब पर हैं, 2024 के बाद सच बोलने वाले एक भी नहीं बचेंगे।
 
सफेद कागज पर सिर्फ लिख दिया गया 'किसान' : टिकैत ने कहा कि प्रदूषण फैलाने के नाम पर सफेद कागज पर सिर्फ 'किसान' लिख दिया गया है। सरकार को सिर्फ और सिर्फ किसान ही दिखता है। किसान को हर तरीके से परेशान किया जा रहा है। पराली जलाने के नाम पर मुकदमे लिखे जा रहे हैं। सरकार ने योजना बना रखी है कि किसानों को इतना तंग करो कि वह स्वयं जमीन छोड़ दे। और जब कुछ नहीं बचेगा तो जमीन व्यापारी खरीद लेंगे। सरकार, किसान को बेरोजगार करना चाहती है। इसी दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है।
 
जेल जाने और मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं : टिकैत ने कहा कि आपके माध्यम से सिर्फ मैं सरकार से इतना कहना चाहता हूं कि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिलना चाहिए और आपदा पर तुरंत राहत मिलनी चाहिए। सरकार इस सच को स्वीकार ले कि किसान और जवान इनसे ही देश चल रहा है। अगर किसानों की समस्याएं दूर नहीं होती हैं तो वे फिर आंदोलन करेंगे और वे किसानों के हित के लिए लड़ते रहेंगे। सरकार को अगर जेल भेजना है तो भेज दे। वे जेल जाने और मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख