Hanuman Chalisa
✕

राजा रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे अयोध्या व किया रामलला का दर्शन...

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (22:14 IST)
Raja Raghuraj Pratap Singh : 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 'भदरी स्टेट' के राजकुमार विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अयोध्या (Ayodhya) धाम पहुंचे व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) से मुलाकात की और रामलला के दर्शन किए।
 
राजा भैया ने कहा कि सभी सनातनियों व हम सभी के लिए यह बड़े ही सौभाग्य कि बात है कि हम लोगों के जीवनकाल में प्राण-प्रतिष्ठा में हमें उपस्थित रहने का मौका मिला है, यह बहुत बड़ी बात है। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का बड़ा ही अहम् रोल व महत्व रहता है और वे खुद भी वर्ष 1993 से अब तक लगातार कुंडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक के रूप में निर्वाचित होते रहे हैं।
 
वर्ष 2018 में राजा भैया ने 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी' का गठन किया जिसके 2 विधायक भी हैं और राजा भैया इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसकी राजनीतिक बिसात भी राजनीतिक पार्टियों ने बिछानी शुरू कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पूर्व अयोध्या धाम आना और रामलला का दर्शन करना उनका निजी मामला जरूर हो सकता है किंतु श्रीरामनगरी अयोध्या गत विधानसभा चुनाव से प्रमुख रूप से राजनीतिक भूमि के रूप में तेजी से चर्चित हो रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख