Hanuman Chalisa

UP BJP की आज दूसरी बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (09:32 IST)
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह आज से 2 दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ में रहेंगे। दोनों पदाधिकारी बड़ी बैठक लेंगे। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और यूपी बीजेपी संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच बड़ी बैठक होने जा रही है।
 
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष 31 मई और 1 जून को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगे।
 
उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस महामारी काल में शुरू की गई हेल्प डेस्क तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के पिछले कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा करके आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।

दोनों नेताओं का दौरा केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के समय है। ऐसे में इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वे पंचायत चुनावों में अपनाई गई प्रक्रिया के साथ उन कारणों की समीक्षा भी करेंगे कि कहां कमी रह गई और क्या कदम उठाए जाने चाहिएं।

विधानसभा चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों की राय भी लेंगे। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मंथन होगा।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख