Daily Horoscope
✕

बारातियों से भरी बस की रोडवेज बस से हुई भिड़ंत, चालक की मौत, 18 घायल

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (09:47 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर आउटर के थाना बिल्हौर के अंतर्गत जीटी रोड पर बुधवार सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक निजी बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। इसमें निजी बस चालक की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तत्काल घायलों को सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप 13 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज के छिबारामऊ क्षेत्र के रहने वाले राहुल राठौर की बारात कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के कंठीपुर गांव गई थी। बारात कार्यक्रम के बाद बुधवार को बाराती बस से वापस घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर सरैया दस्तम गांव के पास उनकी बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।
 
हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने 18 घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा, वहीं स्टेयरिंग में फंसे निजी बस के चालक कन्नौज के छिबारामऊ क्षेत्र के बाहबलपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेश सविता को किसी तरह निकालकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया और वहीं प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
 
हादसे में घायल लोगों के नाम इस प्रकार हैं- अजय पुत्र पुरुषोत्तम मलगवा ठठिया, कन्नौज, उमादेवी पत्नी अभिमन्यु सिंह कुदौरा, बिल्हौर, विनोद कुमार पुत्र कन्हैयालाल अलियापुर, मैथा रूरा, कानपुर देहात, रामअवतार पुत्र बालकराम द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज, राजेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र, सुलेखादेवी पत्नी राजेश कुमार निवासी खैमरा मुगल गंज लखीमपुर खीरी, करन पुत्र विश्राम सिंह द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज, विजय पुत्र हरिश्चंद्र द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज,  इंटू पुत्र परशुराम मलगवा, ठठिया कन्नौज, अनुज राठौर पुत्र संजीव कुमार फर्रुखाबाद, कुलदीप पुत्र अमर सिंह अनंतपुर इंदरगढ़ कन्नौज, लक्ष्मी पत्नी सुरेश कुमारी गंगागंज, चकेरी, कानपुर, रामकेश पुत्र बाबूराम लखना, इंदरगढ़, कन्नौज, बृजमोहन पुत्र मेघनाथ द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज, रोहित कुमार पुत्र रामनिवास द्वारिकापुर, गुरसहायगंज, कन्नौज और शिव कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शीतल गंज, बांगरमऊ, उन्नाव व 2 अज्ञात।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख