Hanuman Chalisa
✕

प्रेमानंद महाराज की तबियत फिर बिगड़ी, पेट का सीटी स्कैन कराया

Updated: बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (15:45 IST)
Premanand Maharaj News in hindi: आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की तबियत मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ गई। वृंदावन के बिड़ला मंदिर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में उनका सीटी स्कैन कराया गया। 
 
पिछले कई दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर खबरें आ रही थी। दिवाली पर उनका फुलझड़ी जलाने की वीडियो सामने आने के बाद उनके भक्तों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महाराज जी अपने अनुयायियों के साथ फुलझड़ी जलाते और आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। महाराज जी कभी राधा रानी को देखते हैं और कभी आसमान में जलती रोशनी का आनंद लेते हैं।
 
हालांकि एक बार फिर उनकी तबीयत नासाज बताई जा रही है। प्रेमानंद जब बिरला मंदिर स्थित डायग्‍नोस्टिक सेंटर पहुंचे तो भक्‍त उनकी एक झलक को उमड़ पड़े। यहां तक की पुलिस को भी कानून व्‍यवस्‍था संभालने के लिए बहुत मशक्‍कत करनी पड़ी।
 
कहा जा रहा है कि प्रेमानंद जी के पेट में सूजन की वजह से दर्द है। इसकी जांच के लिए उन्‍हें सीटी स्‍कैन के लिए इस सेंटर पर लाया गया। हालांकि उन्‍हें बहुत गुप्‍त तरीके से लाया गया लेकिन लोगों तक यह बात जैसे ही पहुंची वे लोग डायग्‍नोस्टिक सेंटर के बाहर जमा हो गए। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि रिपोर्ट में क्या आया?
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख